भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Mynd सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड पर 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। RBI का कहना है कि यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि कंपनी ने ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS) की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। RBI ने Mynd सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड पर 13,90,000 का जुर्माना लगाया है। पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट 2007 (PSS एक्ट) की धारा 30 के तहत RBI में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जुर्माना लगाया गया है। TReDS कई फाइनेंसरों के माध्यम से माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) के ट्रेड की प्राप्तियों के फाइनेंसिग/डिस्काउंटिंग की सुविधा के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है।
