भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) अगले सप्ताह मौजूदा दर वृद्धि चक्र में अंतिम 25 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि का विकल्प चुन सकता है। वित्तीय वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के अंत तक ही इसमें कमी किये जाने की उम्मीद है। ऐसा एक्सिस बैंक (Axis Bank) के अर्थशास्त्रियों ने कहा है। आरबीआई के अधिकारियों ने कथित तौर पर मंगलवार को अर्थशास्त्रियों से मुलाकात की। जिन्होंने प्रमुख दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की सिफारिश की है। मई 2022 से आरबीआई ने अत्यधिक बढ़ी हुई महंगाई का मुकाबला करने के लिए दरों में 250 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि की है। जबकि महंगाई की दर 6 प्रतिशत की ऊपरी टॉलरेंस लिमिट से ऊपर बनी हुई है।
