25 फरवरी 2020... दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रही थी। हर तरफ डर, अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल था। इसी बीच इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में सिक्योरिटी असिस्टेंट 26 वर्षीय अंकित शर्मा अपने घर से बाहर निकले। लेकिन उस दिन उनका लौटना नसीब नहीं हुआ। कुछ ही समय बाद उनकी मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया।बता दें कि, दिल्ली में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार 13 जुलाई को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार दिया है। इस मामले में कुल 11 आरोपी ट्रायल का सामना कर रहे थे, जिनमें से छह आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया. ताहिर हुसैन के साथ नाजिम, जावेद, कासिम और अनस को भी दोषी करार दिया गया है।
