RBI Monetary Policy LIVE Updates: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। जैसा कि पहले ही उम्मीद थी पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं होगा, RBI का फैसला भी वैसा ही आया। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पहले की तरह 4 फीसदी पर बरकरार रहेगा।
रिवर्स रेपो रेट भी पहले की तरह 3.35 फीसदी पर बना रहेगा। जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट (MSFR) और बैंक रेट 4.25 फीसदी रहेगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पॉलिसी का नजरिया अभी भी "accomodative" रहेगा। "accomodative" रुख के मायने हैं कि RBI का फोकस रेट कम रखकर अर्थव्यवस्था को बढ़ाने पर होगा।
RBI ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए GDP ग्रोथ 9.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि पालिसी रिव्यू की पहली प्राथमिकता ग्रोथ को बढ़ाना और अर्थव्यवस्था की मुश्किलों को दूर करना है।
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर से इकोनॉमी उबर रही है। वैक्सिनेशन बढ़ने से आर्थिक गतिविधियों की भी रफ्तार बढ़ रही है।
महंगाई दर का अनुमान बढ़ाया
मॉनटेरी पॉलिसी की समीक्षा हर दो महीने में एकबार होती है। मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी तीन दिनों की बैठक के बाद आज पॉलिसी रेट का ऐलान किया है। ज्यादातर अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि रेपो रेट को पहले की तरह 4% पर बरकरार रखा जाएगा।