सिर्फ दो टेलीकॉम कंपनियां जियो और एयरटेल कुछ शहरों में 5G सर्विस ऑफर करती है। Jio अभी 5G केवल मुंबई, दिल्ली, वाराणसी और कोलकाता में दे रहा है। वहीं, Airtel True 5G आठ शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में मिल रहा है। अब आप ये सोच रहे हैं कि अब किन शहरों में 5G सर्विस मिलेगी।
इन शहरों में जल्द मिलेगी 5G सर्विस
दूरसंचार विभाग (DoT) ने पहले घोषणा की थी कि पहले चरण में 13 शहरों में 5G लॉन्च किया जाएगा। संभावना है कि आने वाले महीनों में बाकी शहरों में एयरटेल और जियो 5जी की सर्विस मिलती रहेगी। आइए जानते हैं आगे आने वाले महीनों में सेवाओं से आच्छादित हो सकते हैं। अगले कुछ महीनों में उन शहरों की सूची देखें जिन्हें 5G सेवाएं मिलेंगी।
इन शहरों में जल्द मिलेगी 5G सर्विस
इन शहरों को एयरटेल 5जी प्लस जल्द देगा सर्विस
5G या मोबाइल नेटवर्क की पांचवीं जेनरेशन तेज इंटरनेट स्पीड का दावा करती है। अपने पीक पर 5G पर इंटरनेट की स्पीड 4G के 100 Mbps पीक की तुलना में 10 Gbps को छू सकती है। आसान भाषा में कहें तो 5G यूजर्स के लिए डाउनलोड और अपलोड की तेज स्पीड ऑफर कर रहा है। अगर किसी को भी अपने मोबाइल में 5G एक्टिवेट करना है तो उसे उसके लिए सिम बदलने की जरूरत नहीं है। सभी के लिए 5G स्मार्टफोन की जरूरत होगी। ज्यादातर एंड्रॉइड स्मार्टफोन को 5G सपोर्ट के लिए अपडेट मिलना शुरू हो गया है।
जल्द पूरे देश में मिलेगी सर्विस
भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 के 6वें वर्जन के दौरान 1 अक्टूबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 5जी सर्विस की शुरुआत की थी। लॉन्च के समय प्रमुख टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने कहा कि यह सेवा चार शहरों में मिलेगी। जियो और एयरटेल दोनों ने कहा कि अगले एक साल में 5जी सर्विस पूरे देश में मिलने लगेगी। दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया ने अभी तक अपनी 5जी सेवाओं के रोलआउट की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में यह 5G सेवाएं लाएगी।