Remal Cyclone Updates: भीषण चक्रवाती तूफान 'रेमल' ने रविवार (26 मई) रात पश्चिम बंगाल के तटों पर दस्तक दे दी। तूफान रविवार रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के बीच 110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचा। बंगाल के तटीय इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने पश्चिम बंगाल में कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि कोलकाता एयरपोर्ट ने सोमवार (27 मई) सुबह तक 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप घरेलू और इंटरनेशनल सहित कम से कम 394 उड़ानें प्रभावित होंगी।
