Republic Day 2023: देश के 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) के मौके पर राजधानी दिल्ली में आज कर्तव्य पथ पर रस्मी परेड का अयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व कीं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Egyptian President Abdel Fattah El –Sisi) इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। भारत 1950 से अपने गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के रूप में दुनिया के तमाम देशों के नेताओं की मेजबानी कर रहा है। हमने आंकड़ों के जरिए विश्लेषण किया है कि पिछले पांच गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथियों के देशों के साथ भारत के संबंध उनकी यात्राओं के बाद कैसे विकसित हुए हैं...
