Get App

बदली हुई कैबिनेट की पहली मीटिंग में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 23123 करोड़ रुपये का पैकेज

देश के सभी जिलों में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए पैकेज का इस्तेमाल किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2021 पर 3:42 PM
बदली हुई कैबिनेट की पहली मीटिंग में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 23123 करोड़ रुपये का पैकेज

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोरोना से लड़ने के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने के उद्देश्य से 23,123 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। इस पैकेज का इस्तेमाल लगभग 2.4 लाख मेडिकल बेड्स और 20,000 ICU बेड बढ़ाने पर होगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए मेडिकल सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मंत्रिमंडल में बुधवार को हुए बदलाव के बाद यह गुरुवार को इसकी पहली मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की।

हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मंडाविया ने मीटिंग के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पैकेज को अगले नौ महीनों में लागू किया जाएगा। मंडाविया ने कहा कि इमरजेंसी रिस्पॉन्स और हेल्थ सिस्टम को तैयार करने का दूसरा चरण है।

केंद्र सरकार ने इससे पहले देश भर में कोरोना के इलाज के अलग हॉस्पिटल बनाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये दिए थे।

नए पैकेज के तहत, केंद्र 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा और राज्य 8,123 करोड़ रुपये का योगदान देंगे। प्राइमरी और डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सेंटर्स में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार के लिए इस योजना को सभी 736 जिलों में संयुक्त तौर पर लागू किया जाएगा।

मंडाविया ने बताया कि ऑक्सीजन और दवाओं के स्टोरेज के लिए जिला स्तर पर सुविधाएं भी बनाई जाएंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें