Rozgar Mela: आज देश में 51,000 लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज 26 सितंबर 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 51,000 नई नियुक्ति के लिए अपॉइंटमेंट लेटर जारी करेंगे। ये सभी नई नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में हो रही है। देश के 46 सेंटर्स में आज रोजगार मेला लग रहा है जिसके जरिये सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर जारी किये जाएंगे।
51,000 लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी
ये 51,000 लोग मिनिस्ट्री और सरकारी विभागों को ज्वाइन करेंगे। इन विभागों और मिनिस्ट्री में डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट, इंडियन ऑडिट और अकाउंट डिपार्टमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ अटोमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आदि शामिल है।
देश के 46 सेंटर्स पर लगेगा रोजगार मेला
देश के 46 सेंटर्स पर आज रोजगार मेल (Rozgar Mela) लग रहा है। नए नियुक्त लोगों को कर्मयोगी प्रारंभ (Karmayogi Prarambh) पोर्टल के जरिये अपने आज को ट्रेन कर पाएंगे। वह अपने आप को स्वयं ही इस पोर्टल के जरिये ट्रेनिंग दे पाएंगे। ये iGOT Karmayogi पोर्टल का ऑनलाइन मॉड्यूल है। यहां 680 से ऊपर ई-लर्निंग कोर्सेज हैं। ये आप किसी भी डिवाइस पर कहीं से भी सीख सकते हैं।
पिछले साल हुई थी रोजगार मेला की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के लिए इस अभियान की शुरुआत की थी। बीते साल 'रोजगार मेला' की शुरुआत की गई थी। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के मुताबिक सरकार पिछले अक्टूबर से अब तक 5.5 लाख युवाओं को जॉब लेटर बांट चुकी है। इस साल अगस्त में वर्मा ने बीएसएफ, CRPF, SSB और ITBP जैसे सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के लिए कुल 1,000 में से 250 उम्मीदवारों को अपॉइंटमेंट लेटर दिये गए। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला योजना देश में बेरोजगारी कम करने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। वर्मा ने कहा कि गृह मंत्रालय ने मिशन भर्ती के माध्यम से लगभग एक लाख पद भरे हैं, जिनमें से सीएपीएफ में लगभग 87,000 पोस्ट भरी गई हैं।