भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) से SBI के नेतृत्व में बने लेंडर्स के कंसोर्टियम ने 5824.5 करोड़ रुपये का कर्ज वसूला है। SBI के कंसोर्टियम ने United Breweries Ltd (UBL) में विजय माल्या के जब्त शेयर्स को बेचकर यह रकम वसूली है। माल्या के इन शेयर्स को ED ने जब्त किया था।
SBI लेड कंसोर्टियम के बदले डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (Debt recovery tribunal) ने UBL में विजय माल्या के 15% शेयर Heineken International को बेचे। इससे पहले बैंकों ने माल्या के 1357 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। माल्या का शेयर बेचकर SBI के नेतृत्व में बना लेंडर्स के कंसोर्टियम 7,182 रुपये रिकवर कर चुका है।
Most Expensive Stocks: ये हैं भारत के 6 सबसे महंगे स्टॉक्स जो कराएंगे जबरदस्त कमाई
विजय माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है जो उसने अपनी एयरलाइंस कंपनी किंगफिशर के नाम पर लिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जब्त विजय माल्या की 5646 करोड़ रुपये की संपत्ति और शेयर्स को बेचने का आदेश प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट (PMLA Court) ने दिया था।
BSE 500 इंडेक्स के इन 24 Stocks ने 2021 में दिया कम से कम 100% रिटर्न, क्या यह प्रॉफिट बुक करने की सही समय है?
दरअसल, दो अलग-अलग आदेशों में PMLA Court ने माल्या की 5646 करोड़ रुपये की रियल ऐस्सेट प्रोपर्टी और जब्त किए शेयर्स SBI के नेतृत्व में बनी 17 बैकों के कंसोर्टियम को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। आपको बता दें कि SBI, PNB, IDBI सहित 17 बैंकों ने विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलिंस को 9,000 करोड़ का लोन दिया था, जो बैड लोन हो गया यानी डूब गया।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।