अगर आपका HDFC, SBI या ICICI बैंक में खाता है, तो आपको आगामी दिनों में OTP प्राप्त करने में कठिनाई आ सकती है। आगामी हफ्ते में बैंक जाने वाले लोग ध्यान रखें कि बैंक 30 मार्च से 4 अप्रैल तक 5 दिनों के लिए बंद रहेंगे। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने शुक्रवार को 40 कंपनियों के नाम जारी किए, जो नए SMS नियमों का पालन करने में विफल रहे। इसमें SBI, HDFC, Kotak और ICICI का भी नाम शामिल है।
TRAI ने एक घोषणा की, जिसमें उन्होंने एक कड़ा नियम जारी किया, जिसमें कहा गया कि इन कंपनियों को 1 अप्रैल, 2021 तक निर्देशों का पालन करना होगा, नहीं तो ग्राहक बैंक के साथ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर OTP प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
दरअसल बेकार और फ्रॉड एसएमएस से लोगों को राहत दिलाने के लिए ट्राई (TRAI) ने कमर्शियल मैसेज पर रोक लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य ग्राहकों को साइबर अपराध का शिकार होने से बचाने के लिए उचित संदेश देना है।
दूसरी तरफ कई कंपनियां TRAI के आदेश को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर रही हैं और इसका परिणाम आने वाले महीने में उनके ग्राहकों को भुगतना पड़ सकता है। ट्राई ने कहा कि ये जानकारी मिली है कि भारतीय स्टेट बैंक, HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड जैसे प्रमुख बैंक कंटेंट टेम्पलेट आईडी, पीई आईडी जैसे अनिवार्य पैरामीटर पर कई बार चेतावनी के बाद भी रेगुलेटरी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
अपने निर्देशों का पालन करने में कंपनियों की विफलता के परिणामस्वरूप, TRAI ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने इन सभी डिफ़ॉल्ट फर्म को चेतावनी दी है कि अगर वे नहीं चाहते कि उनके ग्राहकों को OTP प्राप्त करने में परेशानी हो, तो उन्हें 1 अप्रैल, 2021 तक आदेश का पालन करना होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, बीमा नियामक विकास प्राधिकरण और राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों सहित सभी विनियामक निकायों को ट्राई द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि नियमों का पालन उनके नियमन के भीतर किया जाए।
कर्मशियल मैसेज का नियम ब्लॉकटेन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, जिससे अनचाहे और फ्रॉड मैसेज पर रोक लगेगी। कंपनियों को टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ मैसेज हेडर और टेम्पलेट को भी रजिस्टर्ड करना है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
