Get App

'0% लाइफस्टाइल 100% स्क्रीन टाइम...', माइक्रोसॉफ्ट के टेकी की 'डे इन माय लाइफ' रील सोशल मीडिया पर हुई वायरल

माइक्रोसॉफ्ट के एक टेक्नीशियन ने 'डे इन माय लाइफ' रील शेयर की है। रील में वह दिखाता कि कैसे वह घंटों तक लगातार स्क्रीन के सामने बैठा रहता है, उसकी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है। उसके इस वीडियो को ऑनलाइन मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 01, 2026 पर 4:51 PM
'0% लाइफस्टाइल 100% स्क्रीन टाइम...', माइक्रोसॉफ्ट के टेकी की 'डे इन माय लाइफ' रील सोशल मीडिया पर हुई वायरल
इस पोस्ट ने जल्द ही लोगों का ध्यान खींचा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर चर्चा की कि क्या यह वीडियो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के आम दिन को सही ढंग से दिखाता है या नहीं।

माइक्रोसॉफ्ट के एक टेक कर्मचारी ने 'डे इन माय लाइफ' वाले लोकप्रिय ट्रेंड को एक नया मोड़ दिया है। उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें कॉर्पोरेट लाइफ की आम सुविधाओं या मौज-मस्ती के बजाय, उनके काम के रूटीन पर फोकस किया गया है। आमतौर पर ऑफिस की सुविधाओं, खाने-पीने के ब्रेक और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों को दिखाने वाली रील्स के उलट इस वीडियो में वे अपना ज्यादातर समय लैपटॉप के सामने काम करते हुए बिताते नजर आते हैं।

इस वीडियो को X (ट्विटर) पर @tQuietEngineer नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। इसमें कर्मचारी के काम के शेड्यूल को दिखाया गया है, जो सुबह 8:55 बजे शुरू होकर शाम 6:38 बजे तक चलता है। वीडियो में कर्मचारी अपने वर्कस्टेशन पर काम करते हुए दिख रहे हैं, जिसमें न तो कोई ब्रेक नजर आता है और न ही कॉर्पोरेट लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो में आमतौर पर दिखने वाली कोई अन्य गतिविधि दिखाई देती है।

लोकप्रिय कंटेंट ट्रेंड पर तंज कसते हुए X (ट्विटर) यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- "भाई ने देख लिया कि 'डे इन द लाइफ' इन्फ्लुएंसर्स के साथ क्या हुआ और एकदम उल्टा दांव खेल दिया... 0% लाइफस्टाइल, 100% स्क्रीन को घूरना। हमें उन लोगों की तारीफ करनी चाहिए जो आखिरकार दिखा रहे हैं कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की असल नौकरी कैसी होती है।"

इस पोस्ट ने जल्द ही लोगों का ध्यान खींचा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर चर्चा की कि क्या यह वीडियो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के आम दिन को सही ढंग से दिखाता है या नहीं। एक यूजर ने वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठाते हुए लिखा- "हमें कैसे पता चलेगा कि यह सच है? हो सकता है कि वह बस 10 सेकंड के लिए वहां बैठा हो और स्क्रीन पर समय बदल दिया हो। अगर थोड़ी भी समझ होती तो वह लैपटॉप और स्क्रीन पर लाइव टाइम दिखाता।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें