SBI Recruitment 2023: एसबीआई बैंक में बिना एग्जाम पाएं नौकरी, सैलरी मिलेगी 60,000 रुपये महीना

SBI Recruitment 2023: अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। आप नियम और शर्तों को जानकर तुरंत अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप भी इस नौकरी के लिए एलिजिबल हैं तो ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 6:18 PM
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

SBI Recruitment 2023: अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। आप नियम और शर्तों को जानकर तुरंत अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप भी इस नौकरी के लिए एलिजिबल हैं तो ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। SBI की इन भर्तियों की खास बात है कि इसके लिए आपको कोई एग्जाम नहीं देना है। तो ये सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।

SBI में निकली जॉब

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई ने रिटायर्ड बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए उम्मीदवारों से ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर आवेदन मांगे गए हैं। एसबीआई ने कुल 194 पोस्ट निकाली है, जिसमें काउंसलर के 182 पद और निदेशक के 12 पद शामिल हैं। इन भर्तियों के लिए कोई एग्जाम नहीं है।


SBI के नोटिफिकेशन में दी है ये जानकारी

एसबीआई के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 15 जून 2023 से उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन करने के लिए छह जुलाई तक का मौका दिया गया है। आप भर्ती के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी बैंक की वेबसाइट पर देख सकती है।

एसबीआई भर्ती 2023 भर्ती के लिए योग्यता

सलाहकारों और निदेशकों के रूप में लोगों को पता होना चाहिए कि वित्तीय संस्थानों से संबंधित मुद्दों पर परामर्श कैसे दिया जाता है। साथ ही क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 60-63 साल के बीच होनी चाहिए।

एसबीआई भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया

सभी एप्लिकेशन और उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। इसमें मिले अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

एसबीआई भर्ती 2023 वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 35,000 रुपये से 60,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।

Multibagger Stocks: 50 हजार बन गए एक करोड़, एक साल में 276% रिटर्न, इस कमाल के शेयर में अब भी तेजी का दम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।