Multibagger Stocks: 50 हजार बन गए एक करोड़, एक साल में 276% रिटर्न, इस कमाल के शेयर में अब भी तेजी का दम

Multibagger Stocks: कुछ स्टॉक्स ऐसे होते हैं जो लंबे समय में शानदार रिटर्न देते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो लॉन्ग टर्म के साथ-साथ कम टाइम फ्रेम में भी अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे ही एक शेयर ने महज 20 साल में 50 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया। वहीं एक साल में भी इसने 276 फीसदी से अधिक पैसा बढ़ाया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी भी इसका दम चुका नहीं है

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 5:06 PM
Story continues below Advertisement
Apar Industries के शेयर 13 जून 2003 को महज 15.56 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 3132.10 रुपये पर है यानी कि 20 साल में ही निवेशकों की पूंजी 20029 फीसदी बढ़ गई और 50 हजार रुपये का निवेश एक करोड़ का हो गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: कुछ स्टॉक्स ऐसे होते हैं जो लंबे समय में शानदार रिटर्न देते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो लॉन्ग टर्म के साथ-साथ कम टाइम फ्रेम में भी अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर एलुमिनियम और एलॉय कंडक्टर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी अपार इंडस्ट्रीज (Apar Industries) का है। इसने महज 20 साल में 50 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया। वहीं एक साल में भी इसने 276 फीसदी से अधिक पैसा बढ़ाया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी भी इसका दम चुका नहीं है और मौजूदा लेवल पर निवेश कर शानदार मुनाफा कमा सकते हैं।

    इसके शेयर आज बीएसई पर 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 3132.10 रुपये (Apar Industries Share Price) पर बंद हुआ है। इसके शेयर एक्सचेंजों की अतिरिक्त निगरानी वाले लॉन्ग टर्म के एडीशनल सर्विलांस मेजर (ASM) फ्रेमवर्क के पहले स्टेज में हैं।

    Multibagger Stocks: 30 से अधिक शेयरों ने 5281 गुना तक बढ़ाया निवेश, इनमें से कुछ में अब भी तेजी का दम


    50 हजार का निवेश बना एक करोड़

    अपार इंडस्ट्रीज के शेयर 13 जून 2003 को महज 15.56 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 3132.10 रुपये पर है यानी कि 20 साल में ही निवेशकों की पूंजी 20029 फीसदी बढ़ गई और 50 हजार रुपये का निवेश एक करोड़ का हो गया। ऐसा नहीं है कि इसने लॉन्ग टर्म में ही अच्छा रिटर्न दिया है बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी यह शानदार निवेश साबित हुआ है।

    पिछले साल 17 जून 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 832.85 रुपये पर था। इसके बाद खरीदारी के रुझानों पर सवार होकर यह 11 महीने में करीब 296 फीसदी उछलकर 8 मई 2023 को 3296.40 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और इस हाई से अब तक यह करीब 5 फीसदी टूट चुका है।

    Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, BitCoin के दम पर टॉप-10 करेंसीज ग्रीन, ये है वजह

    Apar Industries में अब आगे क्या है रुझान

    अपार के मैनेजमेंट का मानना है कि कंडक्टर्स और केबल्स सेगमेंट में मजबूत मांग बनी रहने वाली है। स्पेशियलिटी ऑयल सेगमेंट में भी स्थिति बेहतर रहेगी। मैनेजमेंट का मानना है कि एक्सपोर्ट्स और प्रीमियम प्रोडक्ट की मजबूत मांग से आने वाले वर्षों में कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। अपार इंडस्ट्रीज का फोकस वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स और एक्सपोर्ट को बढ़ाने पर है। इससे टॉपलाइन में तेजी दिखेगी और लॉन्ग रन में मुनाफा बढ़ेगा। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने इसमें निवेश के लिए 3725 रुपये के टारगेट पर निवेश की सलाह दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।