Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, BitCoin के दम पर टॉप-10 करेंसीज ग्रीन, ये है वजह

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टोकरेंसीज आज ग्रीन हैं। बिटक्वॉइन (BitCoin) में तेजी से इन्हें अच्छा सपोर्ट मिला है और बिटक्वॉइन में तेजी की वजह इसे लेकर एक पॉजिटिव न्यूज है। जानिए बिटक्वॉइन में तेजी का रुझान क्यों है और टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव क्या हैं-

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 4:18 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.25% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.80 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टोकरेंसीज आज ग्रीन हैं। बिटक्वॉइन (BitCoin) में तेजी से इन्हें अच्छा सपोर्ट मिला है और बिटक्वॉइन में तेजी की वजह इसे लेकर एक पॉजिटिव न्यूज है। क्वॉइनडेस्क की रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज निवेश ब्लैकरॉक की योजना बिटक्वॉइन ईटीएफ लॉन्च करने की है और इसके लिए कस्टोडियन क्वाइनबेस होगा। बाद में फाइलिंग में इसकी पुष्टि हुई कि इसकी आईशेयर्ड फंड मैनेजमेंट यूनिट ने स्पॉट बिटक्वॉइन ईटीएफ को बनाने के लिए पेपरवर्क फाइल कर दिया है। इसने क्रिप्टो को लेकर माहौल पॉजिटिव किया।

एक बिटकॉइन अभी 2.56 फीसदी के उछाल के साथ 25,533.47 डॉलर (20.92 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) आज डेढ़ फीसदी से अधिक उछला है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.21% की तेजी आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (85.21 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Crypto News: बिना रजिस्ट्रेशन एक्सचेंज चलाना पड़ा महंगा, CoinEx को अब चुकाने हैं ₹14.75 करोड़, ये है मामला


वीकली सभी क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है और सभी रेड जोन में हैं। सबसे अधिक सोलाना (Solana) की चमक फीकी हुई है और एक हफ्ते में यह करीब 22 फीसदी कमजोर हुआ है। इसके बाद सात दिनों में कार्डानो (Cardano) 17 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं एक्सआरपी (XRP) और ट्रॉन (Tron) इस दौरान करीब 10-10 फीसदी टूटे हैं।

इस दौरान डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 9 फीसदी से अधिक फिसला है। सात दिनों में बीएनबी (BNB) करीब करीब 9 फीसदी फिसला है। टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) में लगभग फ्लैट गिरावट है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वॉइन एक हफ्ते में 4 फीसदी से अधिक और एथेरियम (Etehreum) करीब 10 फीसदी फिसला है।

Multibagger Stocks: 30 से अधिक शेयरों ने 5281 गुना तक बढ़ाया निवेश, इनमें से कुछ में अब भी तेजी का दम

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 25,533.47 डॉलर 2.56%
एथेरियम (Ethereum) 1,666.67 डॉलर 1.86%
टेथर (Tether) 0.999 डॉलर 0.19%
बीएनबी (BNB) 236.65 डॉलर 0.54%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.4769 डॉलर 0.66%
कार्डानो (Cardano) 0.2606 डॉलर 1.72%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06165 डॉलर 1.64%
ट्रॉन (Tron) 0.07014 डॉलर 0.74%
सोलाना (Solana) 14.77 डॉलर 0.44%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3074 करोड़ डॉलर (2.52 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 23.70% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.25% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.80 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।