UP School Closed: भीषण ठंड के कारण गाजियाबाद में 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद, डीएम का आदेश जारी

UP School Closed: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भीषण शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए सभी स्कूलों को बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है। छात्रों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाने के लिए स्कूल अब 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने रविवार (12 जनवरी) को एक आदेश जारी किया

अपडेटेड Jan 12, 2025 पर 11:00 PM
Story continues below Advertisement
UP School Closed: सर्दी के चलते 1 से 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी की गई है

Ghaziabad School Closed News: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार (12 जनवरी) को अधिकारियों ने कहा कि भीषण शीतलहर और अत्यधिक ठंड के कारण जिले में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला अधिकारियों ने स्कूलों को बंद करने की घोषणा करते हुए रविवार को एक आदेश जारी किया। बयान के अनुसार, निजी, सरकारी, आंगनवाड़ी और प्री-स्कूल सहित सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। शिक्षकों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अधिक अपडेट के लिए स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें।

गाजियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एक नोटिस में कहा, "पिछले कुछ दिनों से जिले में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार गाजियाबाद जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी उत्तर प्रदेश बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं के लिए 18 जनवरी, 2025 तक पूरी तरह बंद रहेंगे।"

नोटिस में आगे कहा गया है, "इसलिए उत्तर प्रदेश बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को उपरोक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।" बता दें कि गाजियाबाद में भीषण शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए सभी स्कूलों को बंद रखने की अवधि बढ़ाई है।


इससे पहले, खराब मौसम के कारण गाजियाबाद में 6 से 11 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए थे। अरब सागर से नमी के कारण आसमान में बादल छाए रहने और कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत कई शहरों में दिन का तापमान कम रहा। यूपी में कुछ जगहों पर कड़ाके की ठंड है। तापमान में तेज गिरावट और भीषण शीतलहर के बीच कई जिलों और राज्यों ने स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।

इन राज्यों में भी स्कूल बंद

दिल्ली सरकार ने 1 से 15 जनवरी, 2025 तक सभी सरकारी स्कूलों के लिए छुट्टी घोषित किया है। लखनऊ ने 11 जनवरी, 2025 तक स्कूल बंद कर दिए हैं। स्कूलों को कक्षा 9 से 12 तक के लिए ऑनलाइन सेशन आयोजित करने का निर्देश दिया है। हरियाणा के स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। 16 जनवरी, 2025 को क्लासेस फिर से शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें- 'INDIA गठबंधन का पतन शुरू हो गया है': अमित शाह ने दिल्ली में BJP की जीत का किया दावा

नोएडा में सभी स्कूल अगली सूचना तक कक्षा 8वीं तक के लिए बंद हैं। भीषण शीतलहर के कारण बिहार के अररिया जिले में 8वीं कक्षा तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि, 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक जारी रहेंगी। चंडीगढ़ ने केंद्र शासित प्रदेश में स्कूल के लिए शीतकालीन अवकाश 11 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दिया है। सरकारी और निजी स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे और 13 जनवरी, 2025 को फिर से खुलेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।