Semicon India 2023: भारत ने किसी को निराश नहीं किया- पीएम मोदी

Semicon India 2023: इस इवेंट का फोकस देश में सेमीकंडक्टर्स का प्रोडक्शन बढ़ाना है। यह इवेंट 25 जुलाई से 30 जुलाई तक चल रहा है। लेकिन 28 जुलाई को पीएम मोदी ने इसका मेन उद्धघाटन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे सॉफ्टवेयर को अपडेट करना आवश्यक है, वैसे ही यह कार्यक्रम भी है। सेमीकॉनइंडिया के माध्यम से उद्योग, विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ संबंध अपडेट होते रहते हैं

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 12:34 PM
Story continues below Advertisement
Semicon India 2023: पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर पर फोक्स्ड इस इवेंट का उद्धघाटन किया जो 30 जुलाई तक चलेगा

Semicon India 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार 28 जुलाई को गुजरात में गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 6 दिन के इवेंट सेमिकॉन इंडिया 2023 (Semicon India 2023) का उद्धाघटन किया। इस इवेंट का फोकस देश में सेमीकंडक्टर्स का प्रोडक्शन बढ़ाना है। यह इवेंट 25 जुलाई से 30 जुलाई तक चल रहा है। लेकिन 28 जुलाई को पीएम मोदी ने इसका आधिकारिक उद्धघाटन किया है।

सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन 2023 के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे सॉफ्टवेयर को अपडेट करना आवश्यक है, वैसे ही यह कार्यक्रम भी है। सेमीकॉनइंडिया के माध्यम से उद्योग, विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ संबंध अपडेट होते रहते हैं। मेरा यह भी मानना है कि संबंधों में तालमेल के लिए यह आवश्यक है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, "21वीं सदी के भारत में आपके लिए अवसर ही अवसर है। भारत की डेमोक्रेसी, भारत की डेमोग्राफी और भारत से मिलने वाला डिविडेंड आपके व्यवसाय को दोगुना, तिगुना कर सकता है।"


पीएम मोदी ने आगे कहा, "पिछले साल हम सभी ने सेमीकॉन इंडिया के पहले एडिशन में भाग लिया था। उस समय इस पर चर्चा हो रही थी कि भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश क्यों करें? जब हम एक साल बाद अब मिल रहे हैं तो सवाल बदल गया है। अब कहा जा रहा है कि निवेश क्यों न करें? सवाल ही नहीं हवा का रुख भी बदल गया है। यह बदलाव आप और आपके प्रयासों से आया है... आप जुड़े हैं आपका भविष्य भारत की आकांक्षाओं से जुड़ा है। आपने अपने सपनों को भारत की क्षमता से जोड़ा है और भारत कभी किसी को निराश नहीं करता है।"

यह सम्मेलन 30 जुलाई को समाप्त होगा। इस दौरान दुनियाभर के सेमीकंडक्टर चिप, डिस्प्ले फैब, चिप डिजाइन और असेंबलिंग के क्षेत्र के विशेषज्ञ भारत में इस क्षेत्र में उभरते अवसरों पर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे। उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के अलावा सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर उपस्थित थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।