संदेशखाली केस का आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, ED टीम पर हमले के बाद से था फरार

Shahjahan Sheikh Arrested: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी और TMC नेता शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। 55 दिन बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। ईडी की टीम पर हमले के बाद से शाहजहां फरार चल रहा था। शाहजहां के खिलाफ संदेशखाली की महिलाओं ने जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगे थे

अपडेटेड Feb 29, 2024 पर 8:56 AM
Story continues below Advertisement
Shahjahan Sheikh Arrested: पुलिस ने शाहजहां को मिनाखा इलाके से आज (29 फरवरी) को सुबह गिरफ्तार किया है।

Shahjahan Sheikh Arrested: संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शेख को मिनाखान इलाके से गुरुवार (29 फरवरी) सुबह गिरफ्तार किया है। शाहजहां शेख ईडी टीम पर हमले के बाद से पिछले करीब 55 दिन से फरार चल रहा था। उसके कई सहयोगियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बंगाल पुलिस ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद उसे गिरफ्तार किया है। शाहजहां को गिरफ्तार करने के बाद बशीरहाट में पुलिस लॉकअप में लाया गया है।

बता दें कि शाहजहां पर संदेशखाली में कई महिलाओं के साथ उत्पीड़न का आरोप है।  साथ ही कई लोगों के जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप है। इस मामले में विपक्ष लगातार ममता बनर्जी की सरकार को घेर रही है।

संदेशखाली सुर्खियों में छाया


ईडी की टीम पर हमला होने के बाद संदेशखाली सुर्खियों में आ गया था। वहां की महिलाओं ने शाहजहां शेख पर जमीन हड़पने और उसके गुर्गों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर लेफ्ट और बीजेपी पार्टियों ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया। संदेशखाली में धारा 144 लगाकर विपक्ष के नेताओं को वहां जाने से रोका गया। हालांकि बीजेपी के नेताओं ने बंगाल से लेकर दिल्ली तक इस मामले को उठाया और ममता सरकार पर दबाव बनाया कि संदेशखाली के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो.। बंगाल पुलिस ने इसके गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शाहजहां शेख पर हाथ डालने से पुलिस डर रही थी।

संदेशखाली में 9 फरवरी से काफी बवाल हो रहा है। यह इलाका शाहजहां शेख के दबदबे वाला है। 8 फरवरी से स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उसके समर्थकों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शाहजहां शेख और उसके लोग महिलाओं का यौन शोषण भी करते थे। 9 फरवरी को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शाहजहां समर्थक हाजरा के तीन पोल्ट्री फार्मों में आग लगा दी थी। महिलाओं का दावा था कि वे स्थानीय ग्रामीणों से जबरन छीनी गई जमीन पर बने थे।

Sandeshkhali Row: संदेशखाली पहुंचे पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, हाई कोर्ट से मिली इजाजत

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Feb 29, 2024 8:22 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।