Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि, जानिए त्योहार की सही तारीख

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का शुभ त्योहार बस आने ही वाला है और मां दुर्गा के भक्त नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। पूरे साल में हिंदू चार नवरात्रि मनाते हैं। हालांकि, दो नवरात्रि - चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के दौरान बड़े पैमाने पर उत्सव होते हैं

अपडेटेड Oct 11, 2023 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का शुभ त्योहार बस आने ही वाला है।

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का शुभ त्योहार बस आने ही वाला है और मां दुर्गा के भक्त नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। पूरे साल में हिंदू चार नवरात्रि मनाते हैं। हालांकि, दो नवरात्रि - चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के दौरान बड़े पैमाने पर उत्सव होते हैं। आने वाला नवरात्रि शारदीय होगी - जो आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाया जाएगा। इस दौरान भक्त मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों - नवदुर्गाओं की पूजा करते हैं। यह त्यौहार नौ दिनों के पीरियड के लिए मनाया जाता है, इसलिए सही तिथियों और इससे जुड़ी देवी को जानना आवश्यक है।

शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर:

15 अक्टूबर - घटस्थापना (देवी शक्ति का आह्वान), शैलपुत्री पूजा


16 अक्टूबर - ब्रह्मचारिणी पूजा (मां ब्रह्मचारिणी)

17 अक्टूबर - सिन्दूर तृतीया, चंद्रघंटा पूजा (मां चंद्रघंटा)

18 अक्टूबर - कुष्मांडा पूजा (मां कुष्मांडा), विनायक चतुर्थी

19 अक्टूबर - स्कंदमाता पूजा (मां स्कंदमाता)

20 अक्टूबर - कात्यायनी पूजा (मां कात्यायनी)

21 अक्टूबर - सरस्वती पूजा, कालरात्रि पूजा (सप्तमी) (मां कालरात्रि)

22 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा (मां महागौरी) और संधि पूजा

23 अक्टूबर- महानवमी

नौ दिनों के उत्सव के बाद, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी या दशहरा के साथ नवरात्रि उत्सव समाप्त होता है। इस दिन मां दुर्गा के भक्त उनकी मूर्तियों को नदी या तालाब आदि में विसर्जित करते हैं और अगले साल उनके आने की कामना करते हैं। यह भगवान राम की रावण पर और मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय का भी प्रतीक है।

Adani Group की 3.5 अरब डॉलर के लोन को आगे बढ़ी बात, 3 बैंको को मिली इंटरनल मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।