Get App

Bank Holidays: किसी राज्य में 18 तो कहीं 19 मार्च को होली के कारण बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके यहां बंद होगी ब्रांच?

Bank Holidays: कल सभी जगह रंग वाली होली (Holi) मनाई जाएगी, इसका मतलब ये नहीं है कि हर राज्य में छुट्टी रहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2022 पर 7:17 PM
Bank Holidays: किसी राज्य में 18 तो कहीं 19 मार्च को होली के कारण बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके यहां बंद होगी ब्रांच?
Bank Holidays: किसी राज्य में 18 तो कहीं 19 मार्च को होली के कारण बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके यहां बंद होगी ब्रांच?

Bank Holidays: कल सभी जगह रंग वाली होली (Holi) मनाई जाएगी। हालंकि, इसका मतलब ये नहीं है कि हर राज्य में छुट्टी रहती है। इस साल होली का त्योहार कल 18 मार्च को मनाया जाएगा. कई राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे तो कई राज्यों में नहीं रहेंगे। पहले लिस्ट चेक कर लें कि कल और परसों यानी शनिवार को आपके राज्य में बैंक ब्रांच बंद होगी या खुली होगी।

देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

18 मार्च - होली/धुलेटी/डोल जात्रा के मौके पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।

19 मार्च - होली/याओसांग का दूसरा दिन के चलते भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें