Get App

Spicejet Flight: 5000 फीट ऊपर आसमान में Spicejet के केबिन से निकलने लगा धुआं, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए पूरा मामला

Spicejet Flight emergency landing: दिल्ली-जबलपुर रूट पर स्पाइसजेट का विमान सुबह 6.15 पर उड़ा लेकिन 7 बजे दिल्ली इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2022 पर 12:04 PM
Spicejet Flight: 5000 फीट ऊपर आसमान में Spicejet के केबिन से निकलने लगा धुआं, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए पूरा मामला
पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी बार है जब Spicejet के विमान में तकनीकी खामी पाई गई है। इसी तरह की एक घटना पटना-दिल्ली रूट पर भी हुई थी

Spicejet Flight emergency landing: दिल्ली-जबलपुर रूट पर स्पाइसजेट के यात्री उस वक्त सदमे में आ गए जब प्लेन के केबिन से अचानक धुआं निकलने लगा। यह मामला शनिवार 2 जुलाई का है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब वक्त विमान आसमान में 5000 फीट ऊपर उड़ रहा था।

हालांकि इसके बाद पायलट दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने में कामयाब रहा। स्पाइसजेट की SG-2862 फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए सुबह 6.15 पर उड़ान भरी थी। लेकिन 45 मिनट बाद यह वापस 7 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि 5000 फीट ऊपर पायलट को पता चला कि केबिन से धुआं निकल रहा है। इसके बाद पायलट ने फैसला किया कि इसे दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारा जाएगा। प्लेन की लैंडिंग सुरक्षित रही और किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हालांकि प्लेन के अंदर यात्रियों की हालत बेहद खराब थी। केबिन में धुआं निकलने से यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और वो बुकलेट से पंखा कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें