Get App

Asian Games 2023: एयर पिस्टल टीम ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड, रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर

Asian Games 2023: सरबजोत सिह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा गोल्ड मेडल दिलाया। एशियाई खेलों का आज पांचवा दिन है। भारत लगातार अपने मेडल की संख्या में बढोतरी कर रहा है। भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की पदकों संख्या 24 तक पहुंच गई है

Akhileshअपडेटेड Sep 28, 2023 पर 10:34 AM
Asian Games 2023: एयर पिस्टल टीम ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड, रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर
Asian Games 2023: भारतीय निशानेबाज अब तक 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं

Asian Games 2023 Day 5: भारत की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने गुरुवार को चीन में जारी एशियाई खेलों में एक और गोल्ड मेडल जीता। जबकि देश के दो निशानेबाज व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। सरबजोत सिह (Sarabjot Singh), अर्जुन सिंह चीमा (Arjun Singh Cheema) और शिव नरवाल (Shiva Narwal) ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा गोल्ड मेडल दिलाया। एशियाई खेलों का आज पांचवा दिन है। भारत लगातार अपने मेडल की संख्या में बढोतरी कर रहा है।

भारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक चार गोल्ड, चार सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में कुल 1734 अंक जुटाए जो चीन की टीम से एक अधिक है। चीन को ब्रॉन्ज, जबकि वियतनाम (1730) को सिल्वर मेडल मिला। सरबजोत और अुर्जन ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में भी जगह बनाई। वे व्यक्तिगत पदक की दौड़ में भी बने हुए हैं।

रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर

महिलाओं की 60 किलोग्राम वुशु स्पर्धा के फाइनल में रोशिबिना देवी नाओरेम ने सिल्वर मेडल जीता है। रोशिबिना देवी फाइनल में चीन की वू जियाओवेई से 2-0 से हार गईं और पोडियम पर दूसरे स्थान पर रहीं। यह भारतीय वुशू खिलाड़ी का लगातार एशियाई खेल में दूसरा पदक था। इससे पहले उन्होंने जकार्ता में 2018 खेलों में ब्रॉन्ज जीता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें