Asian Games 2023: निशानेबाजों ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Asian Games 2023: पिछला विश्व रिकॉर्ड एक महीने से भी कम समय पहले चीन की टीम ने अजरबेजान के बाकू में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। रुद्राक्ष ने 632.5, तोमर ने 631.6 और पंवार ने 629.6 अंक बनाए। दक्षिण कोरिया ने कुल 1890.1 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि 1888.2 अंक के साथ कांस्य पदक चीन की झोली में गया। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने भी हांग्जो 2023 में भारत के लिए पहला पदक और शूटिंग में रजत पदक हासिल करके अपनी छाप छोड़ी

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
Asian Games 2023: भारत ने न केवल टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, बल्कि सभी तीन निशानेबाजों ने शीर्ष -8 के लिए भी क्वालीफाई किया

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सोमवार को चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य तोमर और दिव्यांश पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा जीती। इसके साथ ही एशियाई खेलों के इस संस्करण में भारत ने पहला गोल्ड अपने नाम किया। विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल, ओलंपियन दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में 1893.7 के कुल स्कोर के साथ 1893.3 अंक के पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया।

पिछला विश्व रिकॉर्ड एक महीने से भी कम समय पहले चीन की टीम ने अजरबेजान के बाकू में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। रुद्राक्ष ने 632.5, तोमर ने 631.6 और पंवार ने 629.6 अंक बनाए। दक्षिण कोरिया ने कुल 1890.1 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि 1888.2 अंक के साथ कांस्य पदक चीन की झोली में गया।

भारत ने न केवल टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, बल्कि सभी तीन निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शीर्ष -8 के लिए भी क्वालीफाई किया। हालांकि, एशियाई खेलों के नियमों के अनुसार, प्रत्येक देश से केवल दो प्रतिभागी ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। यही कारण है कि रुद्राक्ष और ऐश्वर्या फाइनल में पहुंच गए, जबकि दिव्यांश चूक गए।


ये भी पढ़ें- Buy iPhone 15 Pro: Apple के नए वेरिएंट्स की बढ़ती डिमांड का दुकानदार उठा रहे फायदा, कीमत से 20,000 रुपए ज्यादा वसूल रहे दाम

इसके अलावा भारत ने रोइंग मेन्स फोर इवेंट में कांस्य पदक जीता है। वहीं सोमवार को ही भारतीय रोवर सतनाम सिंह (भारतीय नौसेना), परमिंदर सिंह (भारतीय नौसेना), जाकर खान और सुखमीत सिंह ने एशियन गेम्स में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल स्पर्धा (M4X) में कांस्य पदक जीता।

भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने भी हांग्जो 2023 में भारत के लिए पहला पदक और शूटिंग में रजत पदक हासिल करके अपनी छाप छोड़ी। इस टीम में आशी चौकसे, मेहुली घोष और रमिता जिंदल शामिल थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।