Buy iPhone 15 Pro: Apple के नए वेरिएंट्स की बढ़ती डिमांड का दुकानदार उठा रहे फायदा, कीमत से 20,000 रुपए ज्यादा वसूल रहे दाम

Buy iPhone 15 Pro: भारत में दूसरे देशों से कई गुना ज्यादा कीमत पर iPhone 15 Pro मॉडल्स बेचे जा रहे हैं। भारत में iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,59,900 है जबकि अमेरिका में आप महज 1,00,000 रुपए में ही आप आसानी से इसे खरीद लेंगे। दिल्ली, महाराष्ट्र और जयपुर के रिटेलर्स स्टॉक कम होने का फायदा उठा रहे हैं और लोगों से तय MRP से ज्यादा कीमत वसूल रहे हैं।

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 9:23 AM
Story continues below Advertisement
iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,59,900 है जबकि अमेरिका में आप महज  1,00,000 रुपए में ही आप आसानी से इसे खरीद लेंगे।

Buy iPhone 15 Pro: किसी भी इंडियन कस्टमर के लिए iPhone 15 Pro Max के लिए 1.60 लाख रुपए की कीमत बहुत ज्यादा है। कुछ लोगों के बीच iPhone 15 Pro Max को सबसे पहले इस्तेमाल करने का जुनून इस कद्र सवार है कि वो इसके लिए भारी से भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। अगर आप इंडिया में iPhone 15 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो दुकानदार आपसे तय कीमत से ज्यादा पैसे भी चार्ज कर सकते हैं। iPhone 15 Pro के मॉडल्स को ग्रे मार्केट में तय MRP से ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है।

iPhone 15 Pro Max की बढ़ रही हैं कीमतें

22 सितंबर को एपल ने अपने ये नए मॉडल्स लॉन्च किए थे। iPhone 15 Pro Max की पूरे भारत में सबसे ज्यादा डिमांड है। ज्यादातर ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर जल्द ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं।  iPhone Pro Max 256GB नैचुरल टाइटेनियम को ज्यादातर रिटेलर्स  MRP से 20,000 रुपए ज्यादा 1,59,900 रुपए की कीमत पर बेच रहे हैं। जबकि iPhone 15 Pro की कीमतें iPhone 15 Pro Max जितनी नहीं बढ़ी हैं। स्टोरेज और कलर वेरिएंट के हिसाब से iPhone 15 Pro को उसकी असल कीमत से 5000-10,000 रुपए महंगा बेचा जा रहा है।

करोल बाग में रिटेलर्स ने बढ़ाए दाम

नई दिल्ली की फेमस लोकेशन करोल बाग में iPhone 15 Pro 256GB टाइटेनियम ब्लू के लिए 1,51,000 रुपए लिए जा रहे हैं। जो उसकी असल कीमत 1,44,900 रुपए से 6,000 रुपए महंगा है। इसके अलावा जयपुर में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। जहां कस्टमर्स से iPhone 15 Pro के लिए मुंहमांगी कीमतें वसूली जा रही हैं। गणपति प्लाजा, MI Road जयपुर से ऑपरेट करने वाले रिटेलर्स iPhone 15 Pro 256GB ब्लू टाइटेनियम के लिए तय कीमत से 8000 रुपए ज्यादा चार्ज कर रहे हैं। iPhone 15 Pro को नई दिल्ली की कुछ पॉपुलर ऑनलाइन कंपनियां MRP से 28,000 रुपए महंगा बेच रही हैं। ठाणे महाराष्ट्र में iPhone 15 Pro भारतीय MRP मुकाबले 2,32,000—32,000 रुपए महंगा बेचा जा रहा है।

Updater Services IPO: आज से खुल रहा है यह इश्यू, 640 करोड़ जुटाने की रहेगी कोशिश


अमेरिका से कई गुना महंगा हुआ भारत में iPhone 15 Pro Max

कुल मिलाकर भारत में दूसरे देशों से कई गुना ज्यादा कीमत पर  iPhone 15 Pro मॉडल्स बेचे जा रहे हैं। भारत में iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,59,900 है जबकि अमेरिका में आप महज  1,00,000 रुपए में ही आप आसानी से इसे खरीद लेंगे। करोल बाग के एक रिटेलर से जब इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि  iPhone 15 Pro उन्हें 1,44,900 रुपए में मिल रहा है लेकिन वो इस फोन पर पांच हजार रुपए एक्स्ट्रा चार्ज करने वाले हैं। मॉडल्स अभी प्रीमियम कीमत पर बेचे जा रहे हैं और कहीं भी स्टॉक नहीं मिल रहा है। अगर Pro Max Natural की बात करें तो ये फोन आपको MRP से 20,000 रुपए महंगा ही मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।