Asian Games 2023: भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सोमवार को चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य तोमर और दिव्यांश पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा जीती। इसके साथ ही एशियाई खेलों के इस संस्करण में भारत ने पहला गोल्ड अपने नाम किया। विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल, ओलंपियन दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में 1893.7 के कुल स्कोर के साथ 1893.3 अंक के पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया।
