2024 World Chess Champion: महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने डी गुकेश से कहा कि वह चीन के डिंग लिरेन के साथ विश्व चैंपियनशिप खिताबी मुकाबले के स्तर पर सवाल उठाने वालों को नजरअंदाज करें, क्योंकि आलोचना हमेशा सफलता के साथ ही आती है। भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश ने गुरुवार (12 दिसंबर) को इतिहास रच दिया। वह सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप की 14वीं और अंतिम बाजी में लिरेन को हराकर विश्व खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। पूर्व रूसी विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक मैच के दौरान शतरंज के स्तर से प्रभावित नहीं थे। उन्होंने इसे 'शतरंज का अंत' होने जैसा करार किया।
