Fire News Updates: पुणे में 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, इमारत में पूर्व क्रिकेटर जहीर खान का भी है रेस्तरां

Fire News Updates: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक 7 मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 2:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fire News Updates: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्डिंग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान का रेस्तरां भी है

Fire News Updates: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक 7 मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान का भी रेस्तरां है।

अधिकारी ने बताया कि आग दक्षिण पुणे के लुल्ला नगर इलाके में इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित रेस्तरां में सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट लगी थी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के मकसद से दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के कई टैंकर मौके पर भेजे गए थे।

ये भी पढ़ें- Delhi Fire: नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 की मौत, कई घायल


कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि, आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

दिल्ली में 2 लोगों की मौत

Delhi Fire: पुणे के अलावा दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। यह आग नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक चप्पल बनाने वाली फुटवियर फैक्ट्री में लगी है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अब भी फंसे हुए हो सकते हैं। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कई लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल, बचाव अभियान जारी है।

मुंबई में सड़क पर खड़ी बस में लगी आग

इससे पहले मुंबई के झुग्गी बस्ती बहुल धारावी इलाके में सोमवार को सड़क के किनारे खड़ी एक खाली पुलिस बस में आग लग गई। एक अधिकारी के मुताबिक, सायन-बांद्रा लिंक रोड पर खड़ी एक पुलिस बस के केबिन में आग लग गई। दोपहर करीब 1.30 बजे दमकल विभाग को इसकी सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि दमकल की एक गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि बस खाली थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।