'ग्रेटर नोएडा स्टेडियम तो गली क्रिकेट खेलने लायक भी नहीं', अफगानिस्तान Vs न्यूजीलैंड टेस्ट के दो दिन हुए बर्बाद, सोशल मीडिया ट्रोल कर रहे लोग

Afghanistan Vs New Zealand Test Match: इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसका भारी आलोचना हुई और कई लोगों ने कहा कि ऐसी तैयारी में तो गली क्रिकेट भी नहीं खेला जा सकता है। दरअसल कैटरर्स को ओर से बर्तन साफ ​​करने के लिए वॉशरूम से नल का पानी इस्तेमाल करने के वीडियो भी सामने आए हैं

अपडेटेड Sep 10, 2024 पर 9:17 PM
अफगानिस्तान Vs न्यूजीलैंड टेस्ट के दो दिन हुए बर्बाद, सोशल मीडिया ट्रोल कर रहे लोग

ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट गलत कारणों से चर्चा में है। अभी तक एक भी गेंद नहीं फेंकी गई है और टेस्ट के दो दिन पहले ही बर्बाद हो चुके हैं। गीली आउटफील्ड के कारण एक भी दिन मैच नहीं खेला जा सका है और ये हालत तब हैं, जब इलाके में बहुत कम बारिश हुई है। ये टेस्ट, दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट है, जो सोमवार को शुरू होने वाला था, लेकिन अंपायरों ने "खिलाड़ियों की सुरक्षा" को चिंता का हवाला देते हुए अभी तक किसी भी कार्रवाई के लिए हरी झंडी नहीं दी है।

अगर बारिश की बात करें तो सोमवार शाम करीब एक घंटे तक बारिश हुई, जिसके बाद अगले दिन का खेल प्रभावित हुआ। हालांकि, मंगलवार को अभी बारिश नहीं हुई है, लेकिन अंपायरों ने पहले ही स्टंप्स की घोषणा कर दी है।

मिड-ऑन और मिडविकेट एरिया को लेकर खासतौर से चिंता है। इससे निपटने के लिए, मैदानकर्मियों को प्रैक्टिस एरिया से घास के सूखे टुकड़े लाते और उन्हें मेन मैदान के आउटफील्ड में लगाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके अलावा, घास के पैच सुखाने के लिए टेबल फैन का भी इस्तेमाल करते देखा गया।


इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसका भारी आलोचना हुई और कई लोगों ने कहा कि ऐसी तैयारी में तो गली क्रिकेट भी नहीं खेला जा सकता है। दरअसल कैटरर्स को ओर से बर्तन साफ ​​करने के लिए वॉशरूम से नल का पानी इस्तेमाल करने के वीडियो भी सामने आए हैं।

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर, बेंगलुरु और ग्रेटर नोएडा BCCI की ओर से अफगानिस्तान को प्रस्तावित तीन वेन्यू थे, जो मेजबान के रूप में खेल रहे हैं। अफगानिस्तान मैनेजमेंट ने दिल्ली तक बेहतर पहुंच और काबुल से कनेक्टिविटी के लिए ग्रेटर नोएडा को चुना।

स्पोर्ट्सटार की एक और रिपोर्ट में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि टीम कभी ग्रेटर नोएडा नहीं आएगी और अगली बार से लखनऊ में खेलने की कोशिश करेगी।

अधिकारी के हवाले से कहा गया था, “कोई बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। वेन्यू पर पूरी तरह से मिसमैनेजमेंट है। यहां तक ​​कि खिलाड़ी भी अच्छी, प्रशिक्षण सुविधाओं और हर चीज से खुश नहीं हैं।”

Babar Azam PAK: बाबर आजम से छिन सकती है कप्तानी, दावेदारी में मोहम्मद रिजवान सबसे आगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।