Viswanathan Anand के बाद D Gukesh ने छुआ आसमां, बने यह उपलब्धि छूने वाले सबसे युवा

भारत के डी गुकेश (D Gukesh) ने इतिहास रच दिया है और FIDE की चेस चैंपियनशिप जीतने वाले वह सबसे कम उम्र के शख्स बन गए हैं। कनाडा के टोरंटो में आयोजित FIDE Candidates टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने जीत हासिल कर यह उपबल्धि हासिल की है। यह जीत हासिल कर गैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) के बाद क्लासिकल फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले वह दूसरे भारतीय भी बन गए

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 8:44 AM
डी गुकेश की उपलब्धियों पर ग्रैंडमास्टर Viswanathan Anand ने X (पूर्व नाम Twitter) पर बधाई दी है।

भारत के डी गुकेश (D Gukesh) ने इतिहास रच दिया है और FIDE की चेस चैंपियनशिप जीतने वाले वह सबसे कम उम्र के शख्स बन गए हैं। कनाडा के टोरंटो में आयोजित FIDE Candidates टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने जीत हासिल कर यह उपबल्धि हासिल की है। यह जीत हासिल कर गैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) के बाद क्लासिकल फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले वह दूसरे भारतीय भी बन गए। इस प्रकार डी गुकेश ने अपनी जीत से दो उपलब्धियां हासिल की। विश्वनाथन आनंद ने डी गुकेश को इन उपलब्धियों पर बधाई दी है।

ग्रैंडमास्टर Viswanathan Anand ने दी बधाई

डी गुकेश की उपलब्धियों पर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने X (पूर्व नाम Twitter) पर बधाई दी है। विश्वनाथन आनंद (@vishy64theking) ने लिखा है कि दुनिया में सबसे कम उम्र का चैलेंजर बनने पर डी गुकेश (@DGukesh) को बधाई। आपने जो किया है, उसके लिए WACA (वेस्टब्रिज आनंद चेस एकेडमी) को आप पर बहुत गर्व है। आनंद ने आगे लिखा है कि उन्हें खुद व्यक्तिगत दौर पर डी गुकेश के खेल पर गर्व महसूस हो रहा है जिसने कठिन परिस्थितियों को अच्छे से हैंडल किया।


D Gukesh के लिए अब आगे क्या?

गुकेश ने राउंड 14 में खिताब के दावेदार हिकारू नाकामुरा को काले मोहरों से ड्रा पर रोककर अपनी खिताबी जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ 17 वर्षीय गुकेश ने अब विश्व चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जहां उनकी भिड़ंत चीन के डिंग लिरेन से होना है। इस प्रकार डी गुकेश शतरंज के सबसे बड़े पुरस्कार के लिए भिड़ंत तक पहुंचने वाले सबसे युवा शख्स बन गए हैं। इस टूर्नामेंट की बात करें तो बॉबी फिशर और मैग्नस कार्लसन के बाद गुकेश तीसरे सबसे युवा शख्स के रूप में इस कॉम्पटीशन में शामिल हुए थे लेकिन वह अधिकतर की फेवरेट लिस्ट में नहीं शामिल थे। इसके बावजूद गुकेश ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और पांच गेम जीते जबकि सिर्फ एक ही गेम हारा। उन्होंने जो गेम हारा, उसमें प्रतिद्वंद्वी फ्रांस के Alireza Firouzja थे।

KKR vs RCB : क्या Virat Kohli को गलत तरीके से दिया गया आउट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।