Get App

IND vs AUS: भारतीय टीम ने ली राहत की सांस! चोटिल केएल राहुल ने की बैटिंग, पर्थ में करेंगे पारी का आगाज

IND vs AUS: भारत के अनुभवी क्रिकेटर केएल राहुल ने रविवार (17 नवंबर) को नेट पर बल्लेबाजी की जिससे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाले शुरूआती टेस्ट से पहले उनकी फिटनेस को लेकर चिंताएं दूर हो गईं। चोटिल शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा के पहले मैच में नहीं खेलने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए यह बड़ी राहत भरी बात होगी

Akhileshअपडेटेड Nov 17, 2024 पर 7:28 PM
IND vs AUS: भारतीय टीम ने ली राहत की सांस! चोटिल केएल राहुल ने की बैटिंग, पर्थ में करेंगे पारी का आगाज
IND vs AUS: केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी का आगाज करने के लिए तैयार हैं

Border-Gavaskar Trophy Series: पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 सीरीज के शुरुआती टेस्ट से पहले केएल राहुल ने रविवार (17 नवंबर) को नेट पर बल्लेबाजी की। इससे उनकी फिटनेस को लेकर चल रही चिंताएं दूर हो गईं जिससे संकेत मिलता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी का आगाज करने के लिए तैयार हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने नवजात बेटे के साथ समय बिताने के बाद एडिलेड में ही टीम से जुड़ेंगे। रोहित की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम की अगुवाई करेंगे।

वाका मैदान पर इंट्रा-स्क्वाड (भारतीय खिलाड़ियों को दो टीम में विभाजित कर अभ्यास करना) अभ्यास मैच में राहुल शुक्रवार को बल्लेबाजी करते समय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद कोहनी पर लगने के बाद मेडिकल के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पांच टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट छह दिसंबर से एडिलेड में होगा।

पूरी संभावना है कि टीम मैनेजमेंट राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी से पारी का आगाज कराएगा। पीटीआई के मुताबिक रविवार को 32 वर्षीय राहुल ने बिना किसी दिक्कत के बल्लेबाजी की और तीन घंटे के नेट सत्र के दौरान सभी तरह की ड्रिल्स में हिस्सा लिया। उन्होंने काफी समय तक बल्लेबाजी भी की।

BCCI ने शेयर की वीडियो

सब समाचार

+ और भी पढ़ें