India vs South Africa 1st ODI: भारत ने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका को हराकर वनडे सीरीज की विजयी शुरुआत की है। भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को मात्र 116 रन पर ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 27.3 ओवर में 116 रन पर आउट करने के बाद 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
