IOC Session in India: आईओसी सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडिंग चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani)ने शनिवार को मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के 141वें सत्र की ओपनिंग सेरमनी का उद्घाटन करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया। इस मौके पर नीता अंबानी ने अपने संबोधन में कहा, "आदरणीय प्रधान मंत्री, हम बेहद खुशी और कृतज्ञता से भरे हुए हैं कि आप आज हमारे साथ जुड़े हैं। आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता, नये भारत के शिल्पकार हैं। खेल के प्रति आपके समर्थन ने भारत में इस सेशन के आयोजित होने के सपने को हकीकत बना दिया है।"
