IPL 2024 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 22 मार्च को IPL 2024 सत्र के शुरूआती मैच में चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के सामने होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (22 फरवरी) को इस लोकप्रिय T-20 लीग के पहले 17 दिन के कार्यक्रम की घोषणा की। IPL के बचे हुए मुकाबलों के कार्यक्रम का ऐलान अगले महीने के शुरू में आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद किया जाएगा। टूर्नामेंट के पहले 17 दिन 21 मैच खेले जाएंगे।
