IPL 2024 Start Date: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत को लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है। IPL का 17वां सीजन कब शुरू होगा? इस सवाल का अब जवाब मिल गया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल को लेकर IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने पूरी जानकारी दी है। IPL का आगामी चरण 22 मार्च से शुरू होगा। लोकसभा चुनावों के बावजूद इसका आयोजन पूरी तरह से देश में ही होगा। IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।