Get App

Asia Cup 2023: क्या एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे जय शाह? BCCI ने दिया जवाब

Asia Cup 2023: IPL चेयरमैन और ICC में BCCI के CEC प्रतिनिधि अरुण धूमल ने भी ऐसी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, जो भी खबरें हैं, बिल्‍कुल झूठी हैं। इस बीच, एशिया कप टूर्नामेंट की हाइब्रिड व्यवस्था बनी रहेगी, जहां पाकिस्तान चार मैचों की मेजबानी करेगा। जबकि श्रीलंका सभी नॉकआउट और फाइनल सहित 9 मैचों की मेजबानी करेगा

Akhileshअपडेटेड Jul 12, 2023 पर 3:54 PM
Asia Cup 2023: क्या एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे जय शाह? BCCI ने दिया जवाब
Asia Cup 2023: जय शाह ने बुधवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि वह एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे

Asia Cup 2023: पाकिस्तानी मीडिया में छपी झूठी खबरों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) ने बुधवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि वह एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। News18 CricketNext के अनुसार, जय शाह ने कहा कि मैं किसी भी बात पर सहमत नहीं हूं। यह केवल स्पष्ट गलत खबर है। संभवत: जानबूझ कर या शरारतवश किया गया है। मैं कोई दौरा नहीं करूंगा।

इससे पहले मंगलवार को बीसीसीआई सचिव शाह और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख जका अशरफ ने डरबन में चल रही ICC बैठक के इतर मुलाकात की, जहां दोनों ने एशिया कप और वनडे विश्व कप पर चर्चा की। पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि जय शाह ने एशिया कप मुकाबलों के लिए पड़ोसी देश का दौरा करने के अशरफ के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

हालांकि, IPL चेयरमैन और ICC में BCCI के CEC प्रतिनिधि अरुण धूमल ने भी ऐसी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, जो भी खबरें हैं, बिल्‍कुल झूठी हैं। इस बीच, एशिया कप टूर्नामेंट की हाइब्रिड व्यवस्था बनी रहेगी, जहां पाकिस्तान चार मैचों की मेजबानी करेगा। जबकि श्रीलंका सभी नॉकआउट और फाइनल सहित 9 मैचों की मेजबानी करेगा।

एशिया कप शेड्यूल फाइनल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें