Josh Baker Dies: काउंटी क्लब वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जोश बेकर का 20 साल की उम्र में निधन हो गया है। वॉर्सेस्टरशायर ने गुरुवार (2 मई) को अपने युवा बाएं हाथ के स्पिनर जोश बेकर की 20 साल की उम्र में निधन की घोषणा की है। जोश ने 2021 में वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेलना शुरू किया था। उन्होंने काउंटी क्लब के लिए सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 47 मैच खेले और 70 विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर ने मात्र एक दिन पहले ब्रूम्सग्रूव में समरसेट के खिलाफ वॉर्सेस्टरशायर की दूसरी एकादश के लिए 3 विकेट चटकाए थे।
