ललित मोदी ने अपने बेटे रुचिर को बनाया ‘केके मोदी फैमिली ट्रस्ट’ में अपना उत्तराधिकारी, अस्पताल में भर्ती हैं IPL के पूर्व चेयरमैन

ललित मोदी का अपनी मां और बहन के साथ परिवार के भीतर संपत्ति के नियंत्रण को लेकर विवाद चल रहा है। मोदी ने इस कानूनी विवाद को लंबा, थकाऊ और मुश्किल बताते हुए कहा कि इसके निपटारे के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन इसका कोई अंत नहीं दिख रहा है

अपडेटेड Jan 15, 2023 पर 7:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लंदन के अस्पताल में भर्ती ललित मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में रुचिर मोदी को पारिवारिक मामलों में अपना उत्तराधिकारी बनाने की बात कही

कारोबारी ग्रुप केके मोदी फैमिली ट्रस्ट (KK Modi Family Trust) में जारी संपत्ति विवाद के बीच IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Former IPL Chairman Lalit Modi) ने बेटे रुचिर मोदी (Ruchir Modi) को तत्काल प्रभाव से अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने की रविवार को घोषणा की। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद लंदन के अस्पताल में भर्ती मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में रुचिर मोदी को पारिवारिक मामलों में अपना उत्तराधिकारी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में उन्होंने बेटी आलिया के साथ चर्चा करने के बाद यह फैसला किया है।

ललित मोदी ने अपने बयान में कहा, ‘‘मैंने इस बारे में अपनी बेटी के साथ चर्चा की है और हम दोनों की ही यह राय है कि मुझे एलकेएम (ललित कुमार मोदी) परिवार के मामलों का नियंत्रण और ट्रस्ट में अपने लाभदायक हितों की कमान अपने बेटे रुचिर मोदी को सौंप देनी चाहिए।’’

पीटीआई के मुताबिक, ललित मोदी का अपनी मां और बहन के साथ परिवार के भीतर संपत्ति के नियंत्रण को लेकर विवाद चल रहा है। मोदी ने इस कानूनी विवाद को लंबा, थकाऊ और मुश्किल बताते हुए कहा कि इसके निपटारे के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन इसका कोई अंत नहीं दिख रहा है। इसने मुझे काफी पीड़ा पहुंचाई है।


बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मेक्सिको सिटी से लंदन लाया गया है। उन्हें आर्टिफिशियल ऑक्सीजन देना पड़ रहा है। मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तबीयत को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें संक्रमण हुआ, तब वह मैक्सिको में थे। एयर एंबुलेंस के जरिए अब लंदन पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें- ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं IPL के पूर्व चेयमैन ललित मोदी, Covid-19 के डबल अटैक से हुए संक्रमित, सुष्मिता सेन के भाई ने कही ये बात

रुचिर को परिवार में अपना उत्तराधिकारी बनाने के साथ ही मोदी ने कहा कि अब फैमिली ट्रस्ट की किसी भी संपत्ति या आमदनी में कोई भी दिलचस्पी नहीं रह जाएगी। हालांकि, वह केकेएमएफटी के ट्रस्टी के तौर पर बने रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।