Get App

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक में भारत को मिला दूसरा मेडल, शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने जीता ब्रॉन्ज

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक में मंगलवार (30 जुलाई) को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर पिस्टर मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ मनु भाकर ने शूटिंग में इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बन गई हैं

Akhileshअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 1:49 PM
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक में भारत को मिला दूसरा मेडल, शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने जीता ब्रॉन्ज
Paris Olympics 2024: शूटर मनु भाकर एक ही ओलिंपिक गेम्स में दो मेडल जीतने पहली भारतीय महिला बनी हैं

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक में भारतीय स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। पेरिस ओलिंपिक में मंगलवार (30 जुलाई) को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर पिस्टर मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। पेरिस खेलों में भारत का यह दूसरा मेडल है। दोनों ही निशानेबाजी से आए हैं। मनु भाकर ने शूटिंग में इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बन गई हैं।

मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के कांस्य पदक मैच में कोरिया को 16-10 से हराया। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक मैच के लिए क्वालिफाई किया था।

मनु ने रचा इतिहास

मनु भाकर देश की आजादी के बाद एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलिंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को हराकर इतिहास रच दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें