Get App

National Sports Awards: मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने इन खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित

National Sports Awards: राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले साल दुनिया की नंबर एक जोड़ी बनने वाले चिराग और सात्विक की नजरें पेरिस ओलंपिक पर टिकी हैं। फिलहाल दूसरी विश्व रैंकिंग पर काबिज इस जोड़ी का इस साल होने वाले पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय है

Edited By: Akhileshअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 1:52 PM
National Sports Awards: मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने इन खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित
National Sports Awards: राष्ट्रपति ने मंगलवार को देश के आला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया

National Sports Awards: भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस दौरान टीम इंडिया के तेज गेंजबाद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। शमी के अलावा बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला गोल्ड मेडल जीता।

इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता।यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था।

26 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवार्ड

राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले साल दुनिया की नंबर एक जोड़ी बनने वाले चिराग और सात्विक की नजरें पेरिस ओलंपिक पर टिकी हैं। फिलहाल दूसरी विश्व रैंकिंग पर काबिज इस जोड़ी का इस साल होने वाले पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय है। टखने की चोट से उबर रहे शमी सम्मान हासिल करने के लिए समारोह में मौजूद थे। उन्होंने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप में सात मैच में 24 विकेट चटकाए थे और भारत को फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें