US Open 2023: अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने अपना चौथा यूएस ओपन और 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। पुरूष सिग्ल्स के फाइनल में जोकोविच ने रूस के दानिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को 6-3, 7-6, 6-3 से पराजित किया। इस जीत से जोकोविच ने मारग्रेट कोर्ट (Margaret Court) के 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के सर्वकालिक रिकार्ड की बराबरी कर ली है। साथ ही अमेरिकी ओपन टेनिस यूर्नामेंट के इतिहास में वह सबसे उम्रदराज पुरुष चैंपियन बन गए। इसके साथ ही वह दो साल पहले मेदवेदेव से फाइनल में अपनी हार का बदला लिया।
सर्बियाई स्टार टेनिकस खिलाड़ी एक ही सीजन में चार बार तीन ग्रैंड स्लैम इवेंट जीतने वाले पहले शख्स हैं। नोवाक जोकोविच ने आर्थर ऐश स्टेडियम के अंदर सबसे शानदार तरीके से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में वापसी का ताज पहना। ऐतिहासिक जीत के बाद जोकोविच ने मुझे नहीं पता कि कहां से शुरू करूं। यह स्पष्ट रूप से मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां 24 स्लैम के बारे में बात करूंगा। मेदवेदेव ने 2021 के फाइनल में जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर सर्बियाई खिलाड़ी को 1969 में रॉड लेवर के बाद एक ही साल में सभी चार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले व्यक्ति बनने से रोक दिया था।
नोवाक जोकोविच अबतक के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार हैं। जोकोविच ने सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ दिया है। जोकोविच अब ऑस्ट्रेलिया की पूर्व नंबर वन स्टार खिलाड़ी मारग्रेट कोर्ट की बराबरी कर ली है।
पुरुष के अलावा महिला डबल्स मे न्यूजीलैंड की इरिन रूटलिफ और कनाडा की गेब्रियला दब्रोवस्की की जोड़ी ने जर्मनी और रूस की लउरा सेजमंड और वेरा जोरानेवा की जोड़ी को 7-6, 6-3 से खिताब अपने नाम किया। महिला सिग्ल्स के फाइनल में कल अमेरिका की कोको गॉफ ने बेलारूस की अरियाना सबालेंका को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।