US Open 2023: अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने अपना चौथा यूएस ओपन और 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। पुरूष सिग्ल्स के फाइनल में जोकोविच ने रूस के दानिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को 6-3, 7-6, 6-3 से पराजित किया। इस जीत से जोकोविच ने मारग्रेट कोर्ट (Margaret Court) के 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के सर्वकालिक रिकार्ड की बराबरी कर ली है। साथ ही अमेरिकी ओपन टेनिस यूर्नामेंट के इतिहास में वह सबसे उम्रदराज पुरुष चैंपियन बन गए। इसके साथ ही वह दो साल पहले मेदवेदेव से फाइनल में अपनी हार का बदला लिया।
