Get App

Paris Olympics 2024: भारत को पेरिस ओलिंपिक में मिला पहला मेडल, 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज

India at 2024 Paris Olympics: पेरिस ओलिंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक 2024 में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं

Akhileshअपडेटेड Jul 28, 2024 पर 5:14 PM
Paris Olympics 2024: भारत को पेरिस ओलिंपिक में मिला पहला मेडल, 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज
मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक के साथ ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत ने पहला मेडल जीत लिया है। पेरिस ओलिंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक के साथ शूटिंग में ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। मनु भाकर ने ओलिंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनकर इतिहास रच दिया है।

स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार (28 जुलाई) को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलिंपिक में भारत के पदक का खाता खोला और ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत पदक जीता। किम की हमवतन ये जिन ओह ने 243.2 अंक के फाइनल के ओलिंपिक रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलिंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।

दो मेडल और पक्का

सब समाचार

+ और भी पढ़ें