Manu Bhaker-Sarabjot Singh Bronze Medal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (30 जुलाई) को पेरिस ओलिंपिक खेलों में निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाजों मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई देते हुए उनके टीमवर्क की सराहना की। भाकर और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16 .10 से हराकर देश को इस ओलिंपिक में दूसरा मेडल दिलाया। भाकर आजादी के बाद एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य जीता था।
