Get App

Punjab Kings vs Delhi Capitals IPL 2024: घर बैठे कहां देख सकते हैं मैच, ऋषभ पंत करने वाले हैं कमबैक

Punjab Kings vs Delhi Capitals IPL 2024: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स, दोनों ही अभी तक एक भी बार IPL की ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाई हैं। IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हुई है। पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुआ था। इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स 6 विकेट से जीती थी। टूर्नामेंट के पहले 17 दिन 21 मैच खेले जाएंगे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 23, 2024 पर 6:00 PM
Punjab Kings vs Delhi Capitals IPL 2024: घर बैठे कहां देख सकते हैं मैच, ऋषभ पंत करने वाले हैं कमबैक
पंजाब किंग्स टीम के कैप्टन शिखर धवन हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टर ऋषभ पंत हैं।

Punjab Kings vs Delhi Capitals IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत 23 फरवरी को हो रही है। इस मैच पर सबकी निगाहें होने की अहम वजह है क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का कमबैक। साल 2023 की न्यू ईयर ईव पर ऋषभ पंत का बड़ा कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक्सीडेंट में उनके दायें पैर का घुटना 90 डिग्री एंगल पर मुड़ गया था। कार से बाहर निकालने से पहले पैर को सीधा कर दिया गया था, जिससे नुकसान और बढ़ गया। अब वह IPL के जरिए वापसी कर रहे हैं।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स, दोनों ही अभी तक एक भी बार IPL की ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाई हैं। पंजाब किंग्स अभी तक केवल एक ही बार फाइनल में पहुंची है। टीम के कैप्टन शिखर धवन हैं।

कितने बजे शुरू होगा मैच: यह IPL मैच नए बने महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह स्टेडियम पंजाब राज्य के मोहाली के मुलानपुर में है। मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को 175 रनों का लक्ष्य दिया है।

कहां देख सकते हैं: Punjab Kings vs Delhi Capitals के मैच को JioCinema ऐप और वेबसाइट पर फ्री में देखा जा सकता है। इसके अलावा यह Star Sports Network पर भी टेलीकास्ट होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें