Get App

रोहित शर्मा ही 2025 में करेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और WTC में भारत की कप्तानी, BCCI ने किया कंफर्म

Rohit Sharma: माना जा रहा है कि बीसीसीआई 2023 वनडे एशिया कप की तरह 'हाईब्रिड मॉडल' लागू करने पर जोर देगा। इस मॉडल के तहत भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले सहित अपने सभी मै श्रीलंका में खेले थे। जय शाह के ताजा बयान ने इन अटकलों पर विराम लग गया है कि क्या रोहित शर्मा अन्य फॉर्मेट में कप्तान की भूमिका छोड़ेंगे

Akhileshअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 2:02 PM
रोहित शर्मा ही 2025 में करेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और WTC में भारत की कप्तानी, BCCI ने किया कंफर्म
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा ही अगले साल होने वाले दो प्रमुख टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत की कप्तानी करेंगे। BCCI के सचिव जय शाह ने रविवार (7 जुलाई) को कहा कि टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट भारत की अगुआई जारी रखेंगे। उन्होंने साथ ही भरोसा जताया कि भारत उनकी कप्तानी में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतेगा। कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

जय शाह ने एक वीडियो संदेश में कहा, "अगला चरण डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियन्स ट्रॉफी है। मुझे रोहित शर्मा की कप्तानी पर पूरा भरोसा है कि हम इन दोनों टूर्नामेंट में चैंपियन बनेंगे।" अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 8 साल बाद (ब्रिटेन में 2017 के बाद से) किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का मसौदा आईसीसी को सौंपा जा चुका है लेकिन बीसीसीआई ने अब तक इसे हरी झंडी नहीं दी है।

माना जा रहा है कि बीसीसीआई 2023 एकदिवसीय एशिया कप की तरह 'हाईब्रिड मॉडल' लागू करने पर जोर देगा। इस मॉडल के तहत भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले सहित अपने सभी मै श्रीलंका में खेले थे। शाह के इस संदेश ने इन अटकलों पर विराम लग गया है कि क्या रोहित अन्य फॉर्मेट में कप्तान की भूमिका छोड़ेंगे?

पांड्या को टी-20 की कमान मिलने की संभावना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें