IND vs PAK: सैफ चैम्पियनशिप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच होगी टक्कर, 5 साल बाद होगा महामुकाबला

IND vs PAK: कर्नाटक प्रदेश फुटबॉल संघ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी टीम बुधवार तड़के पहुंच गई है। मैच बुधवार को शाम 7.30 पर खेला जाना है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हमें यकीन है कि यह मैच निर्धारित समय पर ही होगा। भारत और पाकिस्तान बुधवार, 21 जून को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 1:56 PM
भारत और पाकिस्तान बुधवार, 21 जून को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें एक बार फिर टक्कर के लिए तैयार हैं। इस बार दोनों देशों का सामना फुटबॉल के मैदान पर है। पाकिस्तान टीम भारत में ही भारत से भिड़ेगी। दरअसल, फुटबॉल टूर्नामेंट साउथ एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF Cup) कप का आगाज आज यानी बुधवार 21 जून से होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में बेंगलुरु में खेला जाएगा। सैफ कप के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। दोनों देशों की फुटबॉल टीम लगभग 5 साल बाद आपस में भिड़ती नजर आएंगी। भारत और पाकिस्तान बुधवार, 21 जून को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

8 टीमों के बीच होने वाली इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा। मेजबान भारत के खिलाफ बांग्लादेश, भूटान, कुवैत, लेबनान, मलदीव, नेपाल और पाकिस्तान की टीम इसमें हिस्सा ले रही है। 4-4 टीमो को दो ग्रुप में बांटा गया है। पाकिस्तान की टीम भारत के साथ ही ग्रुप A में है। सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें- 'मैं मोदी का फैन हूं...', न्यूयॉर्क में PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले एलॉन मस्क


गत चैंपियन और SAFF चैंपियनशिप के आठ बार के विजेता भारत साढ़े पांच साल से अधिक समय के बाद श्री कांतीरवा स्टेडियम में वापसी करेंगे। भारत का आखिरी मैच अक्टूबर 2017 में मकाऊ के खिलाफ था। यह मैच बिना किसी अभ्यास के शुरू करने के लिए भी तैयार है, क्योंकि वीजा की मंजूरी में देरी के कारण पाकिस्तानी टीम बुधवार को तड़के बेंगलुरू पहुंचा। एक बयान में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का मुकाबला बुधवार को श्री कांतीरावा स्टेडियम पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान फुटबॉल टीम को सोमवार की रात को भारतीय उच्चायोग से वीजा मिल गया। कर्नाटक प्रदेश फुटबॉल संघ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी टीम बुधवार तड़के पहुंच गई है। मैच बुधवार को शाम 7.30 पर खेला जाना है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हमें यकीन है कि यह मैच निर्धारित समय पर ही होगा।

पाकिस्तानी टीम मॉरीशस में एक टूर्नामेंट खेलने गई थी और उसकी रवानगी में विलंब हो गया, क्योंकि पिछले सप्ताह भारतीय दूतावास बंद था और वीजा को मंजूरी नहीं मिल सकी। पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ ने अपने देश के राष्ट्रीय खेल बोर्ड को समय पर NOC नहीं देने के लिए दोषी ठहराया था। वहीं खेल बोर्ड ने कहा कि महासंघ ने इस्तावेज जमा करने में विलंब किया जिसकी वजह से देर हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।