Rinku Singh: रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज संग की सगाई? अब फैमिली ने बताई सच्चाई

Rinku Singh: भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई देने लगे। हालांकि अब प्रिया सरोज के पिता तुफानी सरोज ने दोनों की सगाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है

अपडेटेड Jan 18, 2025 पर 9:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rinku Singh: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई को लेकर प्रिया सरोज के पिता ने बड़ी बात कही है

भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि, रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। इस दोनों की सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई देने लगे। वहीं अब दोनों की सगाई को लेकर प्रिया सरोज के पिता ने बड़ी बात कही है।

प्रिया सरोज के पिता ने बताई सगाई की सच्चाई

ABP लाइव की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तुफानी सरोज ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की उनकी बेटी से सगाई की खबरों को खारिज कर दिया है। हालांकि प्रिया सरोज के पिता ने इस बात का खुलासा भी किया की रिंकू सिंह के परिवार ने शादी का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने बताया कि रिंकू के परिवार ने उनके बड़े दामाद से शादी के प्रस्ताव के बारे में बात की थी। जिस पर वह अभी विचार कर रहे हैं। हांलाकि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की तरफ से अभी तक शादी और सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।


कौन है रिंकू सिंह

भारतीय टीम के युवा फिनिशर के तौर पर सामने आए रिंकू सिंह कमाल के खिलाड़ी हैं। रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इंग्‍लैंड के खिलाफ इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। रिंकू ने साल 2023 में अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज किया। जिसके बाद वो अब तक 30 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 22 पारियों में करीब 46 की औसत और 165.14 की स्ट्राइक रेट से अब तक 507 रन बनाए। जिसमें 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। आईपीएल में रिंकू केकेआर की तरफ से खेलते हैं।

सपा सांसद है प्रिया सरोज

बता दें कि प्रिया सरोज एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। तूफानी सरोज फिलहाल केराकत सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक है। 26 साल की सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के बीपी सरोज को 35,000 से अधिक मतों से हराया था।

Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह ने सपा सांसद से कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर मचा हल्ला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।