Get App

Swiss Open 2023: बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता स्विस ओपन का खिताब

Swiss Open 2023: स्विस ओपन सुपर सीरीज 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष युगल के खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी शुरुआत से ही शानदार लय में थी। सात्विक-चिराग ने पहला गेम 21-19 के करीबी अंतर से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। हालांकि, भारतीय जोड़ी ने आखिरकार 24-22 के अंतर से गेम जीता और खिताब भी अपने नाम कर लिया

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 26, 2023 पर 6:25 PM
Swiss Open 2023: बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता स्विस ओपन का खिताब
Swiss Open 2023: फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन के रेन जियांग यू और तान कियांग की जोड़ी को हराकर ये करनामा किया

Swiss Open 2023: भारत को बैडमिंटन में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी ने स्विस ओपन सुपर सीरीज 300 टूर्नामेंट में मेन्स डबल्स का खिताब जीत लिया है। सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी ने स्विस ओपन के पुरुष युगल फाइनल में रविवार को चीन के रेन जियांग यू (Ren Xiangyu) और तान कियांग (Tan Qiang) को हराकर 2023 का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर अपने नाम कर लिया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चैंपियन सात्विक-चिराग ने 54 मिनट चले रोमांचक खिताबी मुकाबले में चीनी युगल को 21-19, 24-22 से मात दी।

फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग की जोड़ी शुरु से ही शानदार लय में थी। दूसरी सीड सात्विक-चिराग ने पहला गेम 21-19 के अंतर से जीत लिया था। हालांकि, दूसरे गेम के दौरान चीनी खिलाड़ियों ने भारतीय जोड़ी को जबरदस्त टक्कर दी। इसके बावजूद सात्विक-चिराग की शानदार जोड़ी ने नाजुक क्षणों में अपनी लय बनाए रखी और आखिरकार खिताब जीतकर ही दम लिया। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पहली बार स्विस ओपन का खिताब अपने नाम किया है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने शनिवार को एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्विस ओपन सुपर सीरीज 300 बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया था। सात्विक और चिराग ने ओंग यू सिन और टियो ई यी की तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी को एक घंटे नौ मिनट तक चले सेमीफाइनल में 21-19 17-21 21-17 से पराजित किया।

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार की रात को खेले गए तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में डेनमार्क के जेपी बे और लासे मोल्हेडे को 54 मिनट में 15-21, 21-11, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें