World Athletics Championships: हंगरी में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे नीरज चोपड़ा, 28 एथलेटिक्स लेंगे हिस्सा

World Athletics Championships 2023: ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा बुडापेस्ट के हंगरी में 19 अगस्त से होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (WAC 2023) में भारत के 28 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। एशियाई रिकॉर्ड धारक गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर 19 से 27 अगस्त तक होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से हट गए हैं। वहीं, ऊंची कूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस्विन शंकर ने भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला किया है

अपडेटेड Aug 08, 2023 पर 7:05 PM
World Athletics Championships 2023: एशियाई रिकॉर्ड धारक गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से हट गए हैं (File Photo- REUTERS)

World Athletics Championships 2023: ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) बुडापेस्ट के हंगरी (World Athletics Championships in Hungary) में 19 अगस्त से होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (WAC 2023) में भारत के 28 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया की घोषणा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (The Athletics Federation of India- AFI) की जगह खेल मंत्रालय (Sports Ministry of India) ने की है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एशियाई रिकॉर्ड धारक गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर (Tajinderpal Singh Toor) 19 से 27 अगस्त तक होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से हट गए हैं, क्योंकि वह ग्रोइन की चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने जुलाई में एशियाई चैंपियनशिप के दौरान यह चोट लगी थी।

वहीं, ऊंची कूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस्विन शंकर (Tejaswin Shankar), 800 मीटर की धावक केएम चंदा और 20 किमी पैदल चाल की खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी (राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक) ने भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला किया है।


ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में SUV चालक ने 6 माह की प्रेग्नेंट महिला से की छेड़छाड़! जानलेवा हमले के भी आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसकी जगह ये चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों पर ध्यान लगाएंगे। पिछले डाइमंड लीग चैंपियन चोपड़ा की नजरें बुडापेस्ट में गोल्ड मेडल जीतने पर टिकी हैं। उन्होंने अमेरिका के यूजीन में 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

टीम इंडिया इस प्रकार है:-

महिला एथलेटिक्स: ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़), पारुल चौधरी (3000 मीटर स्टीपलचेज), शैली सिंह (लंबी कूद), अन्नु रानी (भाला फेंक) और भावना जाट (पैदल चाल)।

पुरुष एथलेटिक्स: कृष्ण कुमार (800 मीटर), अजय कुमार सरोज (1500 मीटर), संतोष कुमार तमिलरनसन (400 मीटर बाधा दौड़), अविनाश मुकुंद साबले (3000 मीटर स्टीचलचेज), सर्वेश अनिल कुशारे (ऊंची कूद), जेस्विन एल्ड्रिन (लंबी कूद), एम श्रीशंकर (लंबी कूद), प्रवीण चित्रावेल (त्रिकूद), अब्दुल्ला अबूबाकर (त्रिकूद), एल्धोज पॉल (त्रिकूद), नीरज चोपड़ा (भाला फेंक), डीपी मनु (भाला फेंक), किशोर कुमार जेना (भाला फेंक), आकाशदीप सिंह (20 किमी पैदल चाल), विकास सिंह (20 किमी पैदल चाल), परमजीत सिंह (20 किमी पैदल चाल), राम बाबू (35 किमी पैदल चाल), अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल, मोहम्मद अनस, राजेश रमेश, अनिल राजलिंगमऔर मिजो चाको कुरियन (पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले)।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।