Get App

World Pickleball League: Swiggy और सामंथा के बाद अब फिल्ममेकर एटली ने खरीदी टीम, 24 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

पिकलबॉल दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले खेलों में से एक है। इसकी वजह यह है कि यह सभी उम्र के खिलाड़ियों के लिए सुलभ है। यह खेल एक पॉपुलर रिक्रिएशनल और लाइफस्टाइल एक्टिविटी बन गया है और आने वाले दशक में भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय होने वाला है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 03, 2025 पर 10:35 PM
World Pickleball League: Swiggy और सामंथा के बाद अब फिल्ममेकर एटली ने खरीदी टीम, 24 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
भारत में 1,00,000 से ज्यादा रिक्रिएशनल पिकलबॉल खिलाड़ी हैं।

World Pickleball League: वर्ल्ड पिकलबॉल लीग में नए टीम ओनर के तौर पर शामिल होने वाला नया नाम फिल्ममेकर एटली का है। उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया एटली के साथ बेंगलुरु जवान्स नामक बेंगलुरु फ्रैंचाइजी खरीदी है। एटली ने एक बयान में कहा, "बेंगलुरु के साथ हमारा गहरा आध्यात्मिक रिश्ता है, एक ऐसा शहर जहां हमें अनगिनत फैन्स और दोस्तों के प्यार और सपोर्ट ने गर्मजोशी से गले लगाया है। शहर का यूनीक चार्म और हमारे जीवन में बढ़ता महत्व एक स्थायी छाप छोड़ता है।"

बेंगलुरु जवान्स टीम में भारतीय पिकलबॉल सनसनी वृषाली ठाकरे शामिल हैं, जिन्हें उनकी शानदार खेल शैली के लिए हैमर ठाकरे के नाम से जाना जाता है। उनके साथ जैक फोस्टर, कैटरीना स्टीवर्ट, ट्रांग ह्यून मैकक्लेन, मार्सेलो जार्डिम, एलेजांद्रा बोबरिया, फेलिक्स ग्रुनर्ट, मौरो गार्सिया बेंगलुरु जवान्स का हिस्सा होंगे।

वर्ल्ड पिकलबॉल लीग की शुरुआत 24 जनवरी से होगी। पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी गौरव नाटेकर और आरती पोनप्पा नाटेकर द्वारा को-फाउंडेड इस लीग में भारत और दुनिया भर के 48 खिलाड़ी 6 फ्रेंचाइजीस के लिए खेलेंगे। इससे पहले नवंबर 2024 में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने वर्ल्ड पिकलबॉल लीग में टीम मुंबई के मालिकाना हक की घोषणा की थी। इसके अलावा चेन्नई फ्रेंचाइजी को एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने खरीदा है।

सिनेमा की तरह खेल में भी भावनाएं जगाने, बदलाव लाने की ताकत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें